बगदाद : इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में शनिवार देर रात हुए हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादी मारे गए। इराकी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया संस्थान सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान के अनुसार, इराकी युद्धक विमानों ने कल देर रात इराकी राजधानी बगदाद से लगभग 90 किमी उत्तर-पूर्व में हौध अल-वक्फ क्षेत्र में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किये।
बयान में कहा गया कि रविवार सुबह एक सुरक्षा बल को बमबारी के ठिकानों की तलाशी के लिए रवाना किया गया और वहां से चार आईएस आतंकवादियों के शव बरामद किए गए। बयान में कहा गया कि मारे गए लोगों में आतंकवादी समूह का सैन्य नेता मजीद मायूफ भी शामिल है। वर्ष 2017 में आईएस की पराजय के बाद से इराक की सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। आईएस के ठिकाने रेगिस्तान और ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों हैं, जो सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।
इराक : आईएस के चार आतंकवादी मारे गए
