गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समाज विरोधी तत्व अपराध करना बंद कर दे

भरतपुर : जवाहर सिंह बेडम ने कहा है कि समाज विरोधी तत्व या तो अपराध करना बंद कर दे नहीं तो कोई भी हो बख्शा नही जाएगा। राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने गृह जिले डीग के दो दिवसीय दौरे पर आये श्री बेडम का रविवार को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जिले की सीमा बडौदा मेव पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज एवं जिला प्रवक्ता अशोक सिंघल के नेतृत्व में 101 किलो की माला पहनाकर गृह राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री बेडम ने कहा कि अब राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बनी है। भरतपुर जिले में विकास के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार के बनते ही अपराधियों में भय का माहौल है तथा किसी भी अपराधी को वख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *