सिडनी : यूनाइटेड कप में तीन शीर्ष खिलाड़ियों टेलर फ्रिट्ज, नोवाक जोकोविच और अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराने वाले ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर 12वें स्थान से उठकर शीर्ष 10 में पहुंच गये है। उन्होंने जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नंबर 7 रैंकिंग वाले ज्वेरेव को 5-7, 6-3, 6-4 से हराया था। डी मिनाैर साढ़े 17 वर्षों में शीर्ष 10 में शामिल होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति हैं। वह एटीपी रैंकिंग इतिहास में शीर्ष 10 में पहुंचने वाले 11वें ऑस्ट्रेलियाई हैं।
रैकिंग में नोवाक जोकोविच 11055 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं दूसरे स्थान पर 8,855 अंकों के साथ स्पेन के कार्लोस अल्कारेज है इसके बाद रूस के डेनियल मेदवेदेव 7,555 अंक, जैनिक सिनर 6490 अंक, एंड्री रुबलेव 5010 अंक, अलेक्जेंडर ज्वेरेव 4275 अंक, स्टेफानोस सितसिपास 4025 अंक, होल्गर रूने 3815 अंक, पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज 3320 अंकों के साथ नौ स्थान और एलेक्स डी मिनौर 2950 अंकों के साथ शीर्ष दस में पहुंच गये है।
यूनाइटेड कप प्रदर्शन के बाद एलेक्स डी मिनौर शीर्ष 10 में
