भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात फरवरी को प्रारंभ होगा। तेरह दिवसीय सत्र का समापन 19 फरवरी को होगा और इस दौरान नौ बैठकें प्रस्तावित हैं। इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गयी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह के अनुसार सत्र की शुरूआत सात फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। इस दौरान शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। राज्य की नवगठित सोलहवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र होगा। पहला सत्र दिसंबर माह में संपन्न हुआ है और इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही विधायकों को शपथ दिलायी गयी थी।
