वाराणसी : वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि हंसानपुर इलाके के निवासी रिजवान अहमद (20) और फैजान (18) की एक छोटे से घर में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान आग लगने से मौत हो गई। आग की घटना में दोनों जल गए थे।
