गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बद्दी पुलिस जिला के अंतर्गत मानपुरा थाना के प्रभारी (एसएचओ) ललित कुमार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से एक आपराधिक मामले के निपटारे की एवज में रिश्वत की मांग की थी। सूचना मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और एसएचओ को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की।
फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि थाना प्रभारी को थाना में ही काबू किया गया या नहीं, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस थाना में ही विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी के खिलाफ पीसी एक्ट-2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि विजिलेंस की इस तरह की कार्रवाई में आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जाता है। उधर, एसएचओ की गिरफ्तारी की खबर पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गई। विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *