गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेई तथा अस्सिस्टेंट लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा मंगलवार को बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर सुखपाल तथा एएलएम नवाबुद्दीन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपी जेई सुखपाल ने एएलएम नवाबुद्दीन के माध्यम से बिजली के मीटर में लोड कम दिखाने के एवज में शिकायतकर्ता से तीस हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों को 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुये निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुये उनकी गिरफ्तारी की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *