गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में आज 27 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया है। पुलिस ने अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से गांजा उगाने वाले किसान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम घुडचाल में दबिश देकर वहां अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहे व्यक्ति को पकड़ा तथा हरे गांजे के 300 पौधे जब्त किये। इसके बाद से उन्होंने किसान के घर से 24 किलो सूखा गांजा भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि 300 गांजे के पौधे और 24 किलो सूखा गांजा का बाजार मूल्य करीब 27.60 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि किसान सुनील भिलाला निवासी घुड़चाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जिले के अन्य थानों से संकलित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *