गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने नकारा नेता प्रतिपक्ष के आरोप को

भोपाल : मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के उस आरोप पर पलटवार किया है, जिसमें कहा गया है कि लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों की संख्या घटा दी गयी है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि माह सितंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच इस योजना के हितग्राहियों की संख्या में लगभग पौने दो लाख का अंतर है।

उनका कहना है कि मृत्यु के कारण 154, स्वेच्छा से लाभ परित्याग करने के कारण 18,136, समग्र या आधार डीलिंक होने के कारण 804 और 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु होने के कारण 1,56,253 हितग्राही, इस तरह कुल एक लाख पचहत्तर हजार से अधिक हितग्राही कम हुए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि झूठ की फैक्ट्री से फेक प्रोडक्ट निकालने में कांग्रेस बहुत फास्ट है। कम से कम श्री सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की गरिमा के अनुरूप जांच परखकर प्रतिक्रिया देना चाहिए। लाड़ली बहनों की संख्या कम होने की वास्तविक स्थिति तो पता कर लेते। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजीकृत आवेदन की सूची में किसी भी प्रकार कांट छांट नहीं की गयी है। न ही किसी हितग्राही को योजना से बाहर किया गया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की सोशल मीडिया पर पोस्ट को भ्रामक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *