देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में एक विवाहिता की गला रेत कर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि क्षेत्र के ऊसरी- असनहर मार्ग पर मंगलवार देर रात पथरहट गांव निवासी दामिनी मौर्य(30) धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका खोराराम स्थित अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से वापस घर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि ससुराल में अनबन होने के कारण वह मायके में ही रह रही थी। उसका एक पांच वर्ष का पुत्र भी है, जो अपनी मां के साथ ही ननिहाल में रहता है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
विवाहिता की हत्या, पति हिरासत में
