मुंबई : अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त लेकर 83.02 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.13 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे गिरकर 83.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 83.18 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.97 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.13 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में रुपया 11 पैसे की बढ़त लेकर 83.02 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
