भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में पुुलिस को नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के चंदूपुरा के पास नहर में पुच्ची जैन का शव मिला। मृतक की जेब से हलवाई का कार्ड मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्या पुच्ची की हत्या की गई है। शव का अंतिम परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
