गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन दोहराने की रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक हुई। कल देर रात तक चली इस बैठक के बाद पार्टी महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया समेत पार्टी के बहुत से वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक में विस चुनाव की समीक्षा और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है, ऐसे में संगठन द्वारा कैसे नीचे विकास कैसे हो, ये पार्टी का ध्येय रहता है। बैठक में इन्हीं सब बातों को लेकर बात की गई।
सुश्री पाटीदार ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभर्थियों से संवाद के बारे में भी बात हुई। विधानसभा चुनाव में पार्टी जिन स्थानों पर हारी है, उन पर आगामी लोकसभा चुनाव में जीत कैसे हासिल हो, 51 फीसदी वोट शेयर कैसे प्राप्त हो, इन सभी विषयों को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर कांग्रेस की नीति और नीयत स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस के पास विकास और मुद्दे कुछ भी नहीं है, पार्टी सिर्फ भाजपा पर आरोप लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *