गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर किया जन संवाद

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर नागरिक समाज संगठनों और जन आंदोलनों के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को मुलाकात की। गांधी ने भारत जोड़ो अभियान नागरिक समाज संगठनों द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज कहा कि इस यात्रा के दौरान वह दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़े मु्द्दों को उठाएंगे और देश की जनता से इस बारे में संवाद करेंगे।
उन्होंने न्याय के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को यात्रा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को एक मंच के रूप में उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि यह न्याय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तथा आरएसएस द्वारा किए जा रहे अन्याय से निपटने में कारगर साबित होगी। इस कार्यक्रम में पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *