मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार की तूफानी तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये 12 पैसे की छलांग लगाकर 82.89 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.01 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया नौ पैसे लुढ़ककर 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई लिवाली के दबाव में 83.11 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.86 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.01 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 12 पैसे मजबूत होकर 82.89 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
रुपया 12 पैसे चढ़ा
