गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नड्डा, राजनाथ, शाह को मिला राम मंदिर का न्यौता

नई दिल्ली : जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह को 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने तीनों नेताओं को निमंत्रण पत्र सौंपे। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहां बताया कि श्री नड्डा ने निमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि वह कार्यक्रम में आएंगे। शाह और श्री सिंह ने मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया तथा कहा कि वे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से चर्चा करके आने और दर्शन करने की तिथि शीघ्र तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *