अलवर : राजस्थान के अलवर में भारतीय सेना ने आठवां वेटरन्स सशस्त्र सेना दिवस रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में रैली निकाल कर मनाया। रैली में सेना के जवान अधिकारी, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस रैली का लक्ष्य भूतपूर्व सेनानियों और वीरनारियों की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और उनके परिजनों के लिए नवीनतम निधियों एवं रोजगार अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर सैनिकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया तथा सशस्त्र बलों के सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और कृतज्ञता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफिटनेंट जनरल नागेंद्र ने बताया कि यह आयोजन सन 2017 से शुरू किया गया था। इस बार इस कार्यक्रम के लिए अलवर को चुना गया है क्योंकि अलवर के 263 सैनिक शहीद हो चुके हैं। यहां 30 हजार पूर्व सैनिक परिवार हैं।
अलवर में आठवां सशस्त्र सेनानी दिवस मनाया
