गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल ने मंदिर में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर : भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में मानसरोवर के हंस विहार मंदिर में ‘‘स्वच्छ मंदिर‘‘ अभियान की शुरूआत की। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व से सभी तीर्थ स्थलों में साफ-सफाई के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मंदिर परिसर में सफाई की। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी मंदिरों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अपील की। इससे पूर्व श्री शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *