गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जयवीर सिंह ने किया 3 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

फ़िरोज़ाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आज 03 करोड़ की परियोजनाओं का लोर्कापण किया। यहां रामलीला ग्राउंड की बाउंड्रीबाल और एक मंचीय कमरे तथा आवगंगा पर सत्संग भवन और टीन शैड का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकापर्ण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रामलीला कमेटी, आवगंगा कमेडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोकापर्ण कार्यक्रम के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहरही है। हर तरफ चंमुखी विकास हो रहा है। वर्तमान में 22 जनवरी का सनातन धर्म को मानने वालों में बेसब्री से इंतजार है। लोग अभी से भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य, दिव्य और अलोकिक मंदिर निर्माण हो चुका है।
उन्होंने कहा राम लला के प्रांण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को रामलला 500 साल बाद अपने घर में आ रहे हैं। जिसके लिए पूरे विश्व में सनातनी उत्साहित हैं। 22 जनवरी को दीवाली मनाई जाएगी। प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर घी के दीपक जलाये जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी को अपने घर, प्रतिष्ठान, आसपास के मंदिरों में जाकर पूजा अचर्ना, भजन कीर्तन आदि करने का आग्रह किया है।
इस दौरान मंत्री से पूछा गया कि विपक्ष के लोग प्रांण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आ रहे हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को निमंत्रण दिया है, उनमें से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य, दिव्य और अलोकिक कार्यक्रम होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *