गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खट्टर ने चाय की दुकान पर लोगों के साथ पी चाय

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर रविवार करनाल से चंडीगढ़ आते हुए अम्बाला-चण्डीगढ़ मार्ग पर स्थित सुल्तानपुर चौंक पर अचानक एक चाय की दुकान पर रूके और वहां पर खड़े लोगों से उनका हाल चाल जाना। खट्टर को अचानक अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और आश्चर्यचकित थे। मुख्यमंत्री ने न केवल आम आदमी की तरह वहां खड़े होकर चाय की चुस्कियां ली बल्कि उपस्थित लोगों की समस्याएं भी जानी। लोगों ने बताया कि इस रोड पर क्रॉसिंग पर पुल न होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहां मौजूद युवाओं और अन्य लोग मुख्यमंत्री को बिना किसी सुरक्षा घेरे के एक आम आदमी की तरह अपने बीच पाकर प्रफुल्लित नज़र आये। दुकानदार ने कहा,“ यह मेरे लिए ऐसे क्षण थे जिसे मैं जीवन में कभी भुला नहीं पाऊंगा। यह मेरा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जी यहाँ आए और उन्होंने चाय पी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *