गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यादव पहुंचे लड्डू निर्माण इकाई

अयोध्या के भोग का लिया जायजा

उज्जैन : मोहन यादव आज महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे और यहां से अयोध्या भेजे जाने वाले भोग के लड्डुओं के निर्माण का जायजा लिया। यादव सुबह चिंतामन जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान के भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे। यहां उन्होंने लड्डू इकाई में बैठकर लड्डू बनाए और पैकिंग भी की। डॉ यादव ने यहां उपस्थित कारीगरों से चर्चा की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री को लड्डू प्रसाद के संबंध में जानकारी दी।
यादव ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए यहां से पांच लाख लड्डू भोग के लिए भेजे जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब तक चार लाख लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। ये प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लड्डुओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *