गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकारी कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 16 फरवरी को

चंडीगढ़ : केन्द्र सरकार के पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग के गठन से इन्कार के खिलाफ सरकारी कर्मचारी 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सोमवार को यहाँ बताया कि हड़ताल की अन्य प्रमुख मांगों में ठेका संविदा कर्मियों को नियमित करने, खाली पदों को भर बेरोजगारों को रोजगार देने, जन सेवाओं एवं सार्वजनिक इकाइयों के निजीकरण पर रोक, ट्रेड यूनियन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बिजली संशोधन विधेयक, श्रम संहिताओं की वापसी, आयकर छूट की सीमा बढ़ाने, पेंशन प्राप्तकर्ताओं की 65, 70 व 75 साल की उम्र में बेसिक पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने,एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाने की मांगें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *