गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर में दिन गर्म, रातें ठंडी

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के कारण दिन गर्म होने के साथ ही रात में ठंड बढ़ती जा रही है वहीं अगले 10 दिन तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में दिन के समय में गर्मी जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं कडकड़ाती ठंड के समय ‘चिलिया कलां’ के दौरान भी लोगों को पार्कों और प्रतिष्ठित डल झील के किनारों पर धूप सेंकते देखा गया।
श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.2 डिग्री सेल्सियस.सामान्य से अधिक था , जबकि न्यूनतम तापमान रविवार रात दर्ज -4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को -4.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
श्रीनगर में 13 जनवरी को रिकॉर्ड 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि मौसम की इस अवधि के दौरान 2003 के बाद से सामान्य 6.4 डिग्री सेल्सियस से 8.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर भी पिछले दिन का तापमान सामान्य से 8-9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण विक्षोभ के प्रभाव में मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग मध्य और ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *