गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमाहा ने जुटाये 50 करोड़

नई दिल्ली : मानसिक स्वास्थ्य संगठन अमाहा ने विस्तारित सीरीज ए राउंड के रूप में 50 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हासिल करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि फंडिंग के इस राउंड का नेतृत्‍व फायरसाइड वेंचर्स ने किया जिसने 36.4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा 15 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश दूसरे रणनैतिक निवेशकों द्वारा किया गया है।
उसने कहा कि अमाहा का मानसिक स्वास्थ्य पारितंत्र मानसिक स्वास्थ्य की अनेक प्रकार की अवस्थाओं, जैसे कि चिंता, अवसाद, बाइपोलर डिसऑर्डर, एडीएचडी, ओसीडी, शिजोफ्रेनिया, और एडिक्‍शन के लिए उपचार एवं देखभाल प्रदान करता है। इसकी स्थापना मनोचिकित्सक और हेल्थकेयर उद्यमी डॉ. अमित मलिक ने की थी। सामाजिक उद्यमी नेहा किरपाल इस संगठन की सह संस्थापक हैं।
डॉ मलिक ने कहा कि 50 करोड़ रुपये से अधिक के इनफ्यूजन से भारत में एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता के रूप में अमाहा की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही, कंपनी की रणनैतिक विस्तार की योजना में तेजी आयेगी जैसा कि यह देश भर में लोगों, परिवारों और संगठनों के सामने मौजूद गतिशील मानसिक स्वास्थ्य की गतिशील चुनौतियों को हल करने की लगातार कोशिश कर रही है। फायरसाइड वेंचर्स के साथ साझेदारी से विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग की उत्साहजनक संभावनायें पैदा होंगी जिससे सभी ज़रुरतमंद लोगों के लिए सामान्य मानसिक स्वास्थ्य सुलभ बनाने की अमाहा की कोशिशों को ताकत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *