शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल से ब्योहारी जा रही एक बस आज शाम पलटने से उसमें सवार करीब 12 लोग घायल हो गये, इसमें से पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहडोल से ब्योहारी जा रही यात्री बस टिहकी गाँव के पास पलट गई। इस घटना में सवार करीब 12 यात्रियों को चोट आई है। बस में 35 सवार लोग सवार थे, जिनमें 5 यात्रियों को गम्भीर चोट आई है। सभी घायलों को ब्योहारी सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस ड्रायवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
