गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपराष्ट्रपति कल राजस्थान की यात्रा पर

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ कल राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे और राज्य विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि धनखड़ 16 जनवरी, को राजस्थान के जयपुर, करौली और धौलपुर का दौरा करेंगे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान धनखड़ 16 वीं राजस्थान विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति श्री महावीरजी मंदिर, हिंडौन सिटी करौली, राजस्थान जाएंगे। वह धौलपुर के धौलपुर सैनिक स्कूल का भी दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *