गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को वेस्ट प्लास्टिक के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण क्षेत्रीय नागरिक विषैले धुयें से बेहाल रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मौहल्ला मल्लूपुरा निवासी राशिद के गोदाम में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे क्षेत्र में धुआं फैला तो लोगों को पता चला। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जानसठ और खतौली से टैंकर मंगाए और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान काफी देर में आग पर काबू पाया गया लेकिन विषैला धुआं निकलने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। आग लगने की सूचना मिलने पर एसएसपी अभिषेक सिंह व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और बचाव कार्य शुरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *