गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जरुरी है जोर देना सड़क सुरक्षा पर

पत्थलगांव : विष्णु देव साय ने आज कहा कि देश में सडक़ हादसों में प्रति वर्ष ड़ेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है, इसलिये सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है। साय ने बगिया स्थित अपने गृह निवास से सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहले ,सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था लेकिन जब हम सड़क सुरक्षा माह मनाने की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारे देश में ड़ेढ लाख लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। इसीलिये सुरक्षा को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अहम जरूरत है। हमारी सुरक्षा की बदौलत दुर्घटना में आसमय मौत से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *