हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में पांच दिन से ठंड का प्रकोप जारी है। यहां पाला गिरने के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को हिसार का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा दी है। धुंध के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। भयंकर ठंड में किसी को बाहर रात न गुजारनी पड़े इसके लिए प्रशासन और संस्थाओं ने रैन बसेरे खोल दिये हैं, जिनमें जरूरतमंद लोग रात गुजार सकते हैं।
धुंध के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें और बसें अपने गंतव्य पर लेट पहुंची। गहरी धुंध के कारण सुबह के वक्त दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। हरियाणा कृषि विश्विवद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एम एल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 20 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान शीत हवाएं चलेेंगी। दिन में सूर्यदेव के दर्शन हो सकते हैं जिसकी वजह से दिन का तापमान बढ़ने और रात का तापमान गिरने की संभावना है। सुबह के समय गहरी धुंध छाई रहेगी। गहरी धुंध का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। धुंध के कारण कई ट्रेंने अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटों की देरी से चलीं।
हिसार में बालसमंद रहा सबसे ठंडा
