गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 34 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : देश को प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 16373 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष के 15976 करोड़ रुपये की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने आज यहां बताया कि इस तिमाही में उसका एकल राजस्व 396.1 अरब रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 314.9 अरब रुपये की तुलना में 25.8 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही उसकी शुद्ध ब्याज आय 284.7 अरब रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 229.9 अरब रुपये की तुलना में 23.9 प्रतिशत अधिक है।
बैंक की सकल गैर-निष्पादित आ​स्तियां दिसंबर तिमाही को 1.26 फीसदी हो गईं, जो सितंबर तिमाही में 1.34 फीसदी थी। पिछले साल की समान अवधि में में यह 1.23 फीसदी थी। इसी तरह से बैंक का शुद्ध एनपीए 0.31 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 0.33 फीसदी था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *