गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अयाेध्या मामले में राजनीति कर रही है कांग्रेस

भोपाल : गोविंद मालू ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि जहां अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा हो रही है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रही है। मालू ने एक विज्ञप्ति के जरिए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो जाएगा, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राजनीति करते हुए इस धार्मिक आयोजन को विवादित बनाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास “वाममार्गी कांग्रेस” का अक्षम्य प्रयास होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस “नेहरू-इंदिरा” के समय से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आ रही है और अब भी इससे बाज नहीं आ रही है। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस और कुछ नेताओं के सामने आ रहे बयानों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि यह पार्टी हमेशा दुविधा में रहती है। राम मंदिर का ताला खोलने से लेकर इस संबंध में अदालती आदेशों का जिक्र करते हुए श्री मालू ने कहा कि उसके शीर्ष नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निमंत्रण ठुकरा कर फिर साबित कर दिया है कि वह दुविधा में है और तुष्टिकरण की राजनीति अब भी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *