मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के इस वर्ष से ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर इस सप्ताह आने वाले निर्णय से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे की गिरावट लेकर 83.12 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.86 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 82.97 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली होने से 83.12 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.86 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट लेकर 83.12 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
रुपया 26 पैसे लुढ़का
