गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शर्मा ने की गडकरी से मुलाकात

पन्ना-मंडला के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण का किया आग्रह

भोपाल, नई दिल्ली : विष्णुदत्त शर्मा ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक – 39 पर पन्ना से मंडला के बीच लगभग 22 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु आग्रह कर गडकरी को इस बारे में पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खजुराहो में आने वाले पन्ना में भारी वाहनों के आवागमन और यातायात की सुविधा के दृष्टिगत नगर के चारों ओर छतरपुर मार्ग, अजयगढ़ मार्ग, सतना-रीवा मार्ग तथा कटनी-जबलपुर मार्ग को जोड़ते हुए पुनः छतरपुर मार्ग तक रिंग रोड का निर्माण कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने पवई विधानसभा में भी कई मार्गों के निर्माण कार्यों का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *