पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने झारखंड के पास्टर बिरेन्द्र तिर्की को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप ने बताया कि झारखंड स्थित गुमला जिले से ईसाइ मिशनरी का पास्टर विरेन्द्र तिर्की ने धर्मांतरण के लिए जशपुर थाना क्षेत्र का जुरगुम गांव में दर्जन भर लोगों को झांसा देकर पहले चंगाई सभा का आयोजन किया था। इस बात की भनक लगते ही वहां हिन्दू धर्म संगठन के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। आरोपी पास्टर से जब लोगों ने चमत्कारिक ढंग से मरीजों को ठीक करने की बात कही तो वह मुकर गया। जुरगुम गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर बाईबल तथा अन्य सामग्री जप्त की। इस मामले में आवेदक राजकुमार भगत की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पास्टर विरेन्द्र तिर्की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
