लखनऊ : अयोध्या में रामलला के दर्शन के दाैरान पदाधिकारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समूचे प्रदेश में गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ हिलाल अहमद नकवी ने बताया मकर संक्रांति के पर्व पर 15 जनवरी को कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या गया था। इस दौरान कांग्रेस के ध्वज प्रचारक अनोखे लाल तिवारी के साथ भाजपा एवं संघ के लोगों ने अभद्रता की।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अराजक तत्वों को सद्बुद्धि आये कांग्रेसजनों द्वारा आज गांधी प्रतिमा के समक्ष राम धुन (ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान गीत) को गाते हुए शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में भी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने बैठकर अराजक तत्वों को सद्बुद्धि आए राम धुन (ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान गीत) को गाते हुए शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, बृजेन्द्र सिंह, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, पंकज तिवारी, आलोक सिंह रैकवार, सीमा चौधरी, अमित त्यागी, रुद्र दमन सिंह, तारिक सिद्दीकी, अंशू त्रिपाठी, राजेश जयसवाल, शैलेन्द्र दीक्षित, बदरे आलम, किरन शर्मा, दिनेश सिंह यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, संदीप पोद्दार, अनोखे लाल तिवारी, रितु अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह, अरविंद यादव, योगेश्वर सिंह, शोएब खान, चंद्रशेखर मिश्रा, राधे श्याम त्रिपाठी, आलोक गौड, सुभाष श्रीवास्तव, जावेद मालिक, सहित तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
