भिवानी : हरियाणा के भिवानी में अत्यधिक सर्दी के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। मौलिक शिक्षा विभाग और जिला उपायुक्त निर्देशों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक ठंड का प्रकोप है। इसके चलते मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं कक्षा के तक बच्चों का 20 जनवरी तक अवकाश रखने के आदेश जारी किये हैं।
