मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे गिरकर 83.15 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.12 रुपये प्रति डॉलर रह। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली की बदौलत 83.17 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.07 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 83.12 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में तीन पैसे गिरकर 83.15 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
