गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंदौर में जन आभार यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज जन आभार यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। यह यात्रा बड़े गणपति से शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ यात्रा रथ में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधी भी मौजूद थे।
जन आभार यात्रा के दौरान आतिशबाजी के साथ इंदौर राममय हुआ। यात्रा में प्रभु श्री राम पर केंद्रित मंच से नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत। कई मंचो पर नन्हे मुन्ने बच्चें भगवान श्री राम -सीता हनुमान बनकर आए। हुकुमचंद मिल के मजदूरों महापौर की ने नेतृत्व में मंच से मुख्यमंत्री का स्वागत कर जताया आभार। गोराकुण्ड चौराहे पर प्रसिद्ध केसर चाय वाले ने मुख्यमंत्री से किया चाय पीने का आग्रह। यात्रा में मुख्यमंत्री ने गोराकुण्ड चौराहे की प्रसिद्ध केसर चाय पी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *