जम्मू : जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना के तीन जवान घायल हो गये है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान सेना के जवानों का कदम अनजाने में बारुदी सुरंग पर पड़ गया जिससे विस्फोट हो गया। तीन जवानों को चोटें आयी हैं लेकिन उन्हें बचा लिया गया है। उन्हाेंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
