गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा का चुनावी प्रचार पूरी तरह से फ्लाप

चंडीगढ़ : स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाण कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने गुरुवार को दावा किया कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और आमजनों को काम करने का लालच देने पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित भारत विकसित संकल्प यात्रा को आम जनता ने भाव नहीं दिया। विद्रोही ने आरोप लगाया कि सरकारी अफसरों द्वारा किया जाने वाला भाजपा का चुनावी प्रचार पूरी तरह से फ्लाप रहा, तो अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनाव विभाग के पहले तोते प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिये भेज दिया।
उन्होंनें कहा कि मोदी के तोते ईडी ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री एं विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से बुधवार सात घंटे पूछताछ करके राज्य में भाजपा के प्रचार की शुरूआत कर दी। श्री मोदी अपने दूसरे दो तोते आयकर विभाग और केन्द्रीय जांच ब्यूरो को भी चुनाव प्रचार के लिये भेजने वाले हैं।
श्री विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, कर्मचारी, व्यापारी, युवा, महिला और आमजन विरोधी नीतियों तथा केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार की लूट-खसोट से पीड़ित आमजन भाजपा को सत्ता से भगाने तथा कांग्रेस को जिताने का मन अब बना चुका है। उन्होंने कहा कि बुधवार को रेवाडी शहर में नगर परिषद कार्यालय में भाजपा की कथित भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंची, तब लाख प्रलोभन के बाद भी कोई नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *