गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के खैरथल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दिन में रेकी कर रात में वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्राें ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शरीफ निवासी नांगल मोजिया, सचिन उर्फ़ धोला राजपूत निवासी लिसाना, जफर मेव निवासी ठेकड़ा, साबिर खा मेव निवासी नांगल मोजिया,फारूक उर्फ़ काला मेव निवासी गूगलहेड़ी हाल नांगल मोजिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुरायी गयी दो मोटरसाइकिलें,दो ट्रैक्टर, एक पिकअप, एक बोलेरो को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *