गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नोवा एग्रीटेक का आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा

अहमदाबाद : कृषि सामग्री निर्माता नोवा एग्रीटेक लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 जनवरी को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा है कि तकनीक आधारित सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट, फसल पोषण और फसल सुरक्षा उत्पाद प्रस्तुत करने वाली नोवा एग्रीटेक लिमिटेड ने अपनी पहली आरंभिक सार्वजनिक प्रस्तुति के लिए 39 से 41 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड तय किया है, जिसका अंकित मूल्य प्रत्येक का दो रुपये है। कंपनी का आईपीओ 22 जनवरी को खुलेगा और 24 जनवरी को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 365 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 365 इक्विटी शेयरों के गुणक में होंगे।
इस इश्यू में कुल मिलाकर 11,200 लाख रुपये के नये इक्विटी शेयर हैं और बेचने वाले शेयरधारक नुतलापति वेंकटसुब्बाराव द्वारा 77,58,620 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) है। नये इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय में से 1,420.11 लाख रुपये की राशि का उपयोग इसकी सहायक कंपनी नोवा एग्री साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में एक नये फॉर्मूलेशन प्लांट की स्थापना के निवेश के लिये तथा कंपनी द्वारा अपने मौजूदा फॉर्मूलेशन प्लांट के विस्तार के पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण के लिये 1,048.95 लाख रुपये का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी की आवश्यकता के वित्तपोषण के लिए 2,665.47 लाख रुपये और इसकी सहायक कंपनी नोवा एग्री साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यशील पूंजी की आवश्यकता के वित्तपोषण के निवेश के लिए 4,335.85 लाख रुपये और शुद्ध आय से बची शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिये होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *