गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भैरोमार्ग अंडरपास जल्द यातायात के लिए होगा शुरू

नई दिल्ली : आतिशी ने गुरुवार को कहा कि भैरो मार्ग पर बनाया जा रहा अंडरपास जल्द ही आवाजाही के लिए शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने आज इस अंडरपास का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द बचे हुए काम को पूरा कर यातायात के लिए शुरू करने के निर्देश दिए।
आतिशी ने कहा,“ दिल्ली में लोगों को यातायात के लिए बेहतर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। भैरो मार्ग अंडरपास भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यहां असाधारण इंजीनियरिंग के साथ हमारी पीडब्ल्यूडी ने एक शानदार अंडरपास तैयार किया है।” उन्होंने कहा कि इससे रोज़ाना सेंट्रल दिल्ली से यमुनापार और नोएडा जाने वाले वाहनों को फ़ायदा मिलेगा और लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी। अंडरपास यात्रियों के समय और ईधन दोनों की बचत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *