देहरादून/नई दिल्ली : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री सिंह ने श्रीमती मुर्मु के हाल में उत्तराखंड भ्रमण की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और स्वयं की पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ भेंट की। उन्होंने ने राष्ट्रपति को राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अप्रैल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
