मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे बढ़कर 83.13 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.18 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रह। अंत में पिछले दिवस के 83.15 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में दो पैसे बढ़कर 83.13 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
