गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिरिडीह से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में गुरुवार को छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि विशेष अभियान में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बंगाल के पुरुलिया जिले का महुदा गांव निवासी उज्ज्वल सिंघा है। वहीं, धनबाद के टुंडी थाना निवासी सूरज मंडल, सिद्धेश्वर मंडल, निमियाघाट थाना इलाके के दीपक साहू के साथ अहिलयापुर थाना इलाके के अभिषेक और सुनील मंडल शामिल है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बाइक के साथ 38 सिम कार्ड और 16 मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वो लोग साइबर अपराध से जुड़े अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के साथ बैंक अधिकारी बन कर खाता धारकों को ठगा करते थे और अब तक लाखों की ठगी कर चुके थे। पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *