मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घोड़बंदर रोड पर शुक्रवार तड़के कंटेनर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर कंटेनर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे आग लग गई। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद उक्त मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
