गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शस्त्र लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में कचहरी परिसर में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को सहायक शस्त्र लिपिक को दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आज कलेक्ट्रेट परिसर में गोरखपुर एन्टी करप्शन की टीम ने सहायक शस्त्र लिपिक राजेश कुमार प्रसाद को दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता दीनानाथ यादव थाना बरियारपुर ने एन्टी करप्शन गोरखपुर में शिकायत की थी कि शस्त्र लाइसेंस की दूसरी प्रति जारी करने के लिए शस्त्र लिपिक राजेश कुमार प्रसाद उससेे रिश्वत की मांग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आज एन्टी करप्शन गोरखपुर की टीम ने कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर से शिकायतकर्ता दीनानाथ यादव से दस हजार रूपये रिश्वत लेते राजेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कोतवाली में आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *