सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान खैराबाद क्षेत्र के शेख सराय निवासी शlकीर उर्फ टुंडा को रुकने का इशारा किया जिस पर शातिर ने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा मगर इस बीच उसका एक साथी मौके से भाग जाने में सफल रहा। उन्होने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है। उसके पास से तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भेजा गया है। बदमाश पर लखनऊ ,बाराबंकी और खैराबाद में चोरी एवं गोकशी के अभियोग दर्ज हैं।
सीतापुर में इनामी बदमाश गिरफ्तार
