गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिश्र ने विधानसभा में दिया अभिभाषण

जयपुर : राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा का प्रथम सत्र शुक्रवार को फिर शुरु हुआ जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभिभाषण दिया। इससे पहले मिश्र के विधानसभा में पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। अभिभाषण से पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन कराया और बाद में संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। अभिभाषण के बाद 11.55 बजे सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *